देहरादून, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने नवंबर 2026 को शिकायत समाधान माह घोषित किया है। इस देशव्यापी पहल का उद्देश्य बीमा कंपनियों को लंबित शिकायतों और विवादों की व्यापक समीक्षा करने तथा उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाने हेतु प्रोत्साहित करना है। इस पहल के तहत देश के 16 शहरों में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का आयोजन जनरल इंश्योरेंस काउंसिल और लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल द्वारा किया जा रहा है। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल की ओर से उत्तराखंड राज्य के लिए आईआरडीएआई द्वारा नामित लीड इंश्योरर झ्यूरिक कोटक जनरल इंश्योरेंस देहरादून, उत्तराखंड में 20 नवंबर 2026 को शिकायत निवारण शिविर आयोजित करेगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रेड फॉक्स होटल, राजपुर रोड, देहरादून, में आयोजित होगा।