देहरादून, जो मेकअप आर्टिस्ट्स अपने हुनर को अपने शहर से आगे ले जाना चाहते हैं, उनके पास अपने हुनर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निखारने का शानदार मौका है। फॉरएवर52 ने अपने प्लेटफॉर्म एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के जरिए देशभर के मेकअप टैलेंट के लिए एक कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। इसके विजेता को दुबई जाने, एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट से ट्रेनिंग लेने और जानी-मानी भारतीय मेकअप एजुकेटर भूमिका बहल से मेकअप की बारीकियाँ सीखने का मौका मिलेगा।
एकेडमिक बाय फॉरएवर52 दुबई टूर कॉन्टेस्ट में देशभर के मेकअप आर्टिस्ट्स, स्टूडेंट्स, बिगिनर्स और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं। इसमें प्रतिभागियों को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के कम से कम एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपना ओरिजिनल मेकअप लुक तैयार करना होगा और मेकअप से जुड़ी एक प्रोफेशनल टिप भी शेयर करना होगी। इसमें से चार सेमी-फाइनलिस्ट चुने जाएँगे और फिर एक ग्रैंड विनर का चयन होगा। ग्रैंड विनर को भूमिका बहल और फॉरएवर52 के साथ दुबई में तीन दिन बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान, उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा। बाकी तीन सेमी-फाइनलिस्ट को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 सीरीज वैनिटी दी जाएगी और दिल्ली स्थित भूमिका बहल एकेडमी में एक दिन सीखने का मौका मिलेगा।