सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 अक्टूबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित खेल अकादमी में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यहां आम लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई भी की जाएगी।