मसूरी में जरूरतमंद बेटी की शादी में इनर व्हील क्लब की मदद – Waqt Ki Nazar

मसूरी में जरूरतमंद बेटी की शादी में इनर व्हील क्लब की मदद

इनर व्हील क्लब मसूरी ने जौनपुर विकासखंड के कैंपटी क्षेत्र की एक जरूरतमंद बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहयोग के साथ घरेलू सामान उपलब्ध कराया।
कुल 12,100 रुपये का शगुन भी दिया गया।
क्लब की ओर से आटा, चावल, दाल, मसाले, तेल, चीनी, सूजी, चायपत्ती और बेसन सहित 8 हजार रुपये से अधिक कीमत की राशन सामग्री दी गई।
इसके अलावा 11 साड़ियां, 11 सूट, कंबल, संदूक, अटैची, दो रजाइयां, दो गद्दे, चार बेडशीट, तकिए के कवर, लहंगा, सजावटी सामग्री, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, अन्य बर्तन और आभूषण भी भेंट किए गए।
क्लब अध्यक्ष किरण त्रिपाठी ने बताया कि जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग करना इनर व्हील क्लब का प्रमुख प्रोजेक्ट है। परिवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी लेने के बाद वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *