देहरादून, भारत में ओप्पो एफ सीरीज के 10 साल पूरे होने के मौके पर, ओप्पो ने आज नई ओप्पो एफ35 सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की, जिसमें ओप्पो एफ35 प्रो और ओप्पो एफ35 शामिल हैं। एफ सीरीज की 10 साल की इमेजिंग विरासत और भारतीय ग्राहकों के साथ इसके मजबूत जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए, एफ35 सीरीज इस सफर के अगले अध्याय की शुरुआत करती है। इसका मुख्य फोकस साथ मिलकर पलों को कैद करने और उन्हें शेयर करने पर है। इस बदलाव के केंद्र में 100° फील्ड ऑफ व्यू वाला 50एमपी अल्ट्रा-वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा है, जो हर फ्रेम में ज्यादा लोगों और पलों को समाहित करता है और ग्राहकों की नई पीढ़ी के लिए ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट पेश करता है। ओप्पो एफ सीरीज के लॉन्च पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, गोल्डी पटनायक, हेड, कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, एफ सीरीज ने भारत में ग्राहकों के जीवन को कैद करने, जुड़ने और शेयर करने के बदलते तरीकों के साथ खुद को विकसित किया है।