देहरादून, इस दिवाली, कैलिफोर्निया बादाम अपना नया फेस्टिव कैंपेन ‘हर बडी के लिए बादाम’ लॉन्च कर रहा है और उपभोक्ताओं को अपनी दिवाली गिफ्ट लिस्ट के बारे में नए सिरे से सोचने का एक कारण दे रहा है। एक जीवंत म्यूजिकल फिल्म के जरिए पेश किया गया यह कैंपेन युवा उपभोक्ताओं को अपनी सामान्य पारिवारिक गिफ्ट लिस्ट से आगे बढ़कर उन कई दोस्तों को भी बादाम गिफ्ट करने के लिए प्रेरित करता है, जो उनकी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंकृवर्क बडी से लेकर जिम बडी, ट्रैवल बडी से लेकर कॉफी बडी और ऐसे ही कई अन्य बडी। दिवाली भारत में गिफ्ट देने के सबसे बड़े मौकों में से एक है। साथ ही, लोग अब किसे और किस तरह गिफ्ट देते हैं, यह भी बदल रहा है। नई पीढ़ी के लिए, जो अपनी पहली नौकरी शुरू कर रही है, नए शहरों में रह रही है और ऐसे दोस्तों का अपना सर्कल बना रही है, जो उनके लिए चुने हुए परिवार की तरह बन गए हैं, अब त्योहारों की गिफ्ट लिस्ट रिश्तेदारों और औपचारिक रिश्तों से कहीं आगे बढ़ गई है। ‘हर बडी के लिए बादाम’ बादाम गिफ्ट करने की परंपरा को एक कदम आगे ले जाता है। इस म्यूजिकल फिल्म में रंग-बिरंगे किरदारों के जरिए कैंपेन को जीवंत किया गया है। इसमें वह पार्टी बडी शामिल है, जो हमेशा अपने बेहतरीन डांस मूव्स के साथ आता है, ट्रैवल बडी जो हमेशा किसी नए एडवेंचर के लिए तैयार रहता है, और यहां तक कि वह “कूल आंटी” बडी भी, जो हर मौके पर अपनापन और मस्ती दोनों लेकर आती है।