रूद्रपुर। रुद्रपुर के स्पा सेंटर में मिजोरम से युवतियों और किशोरियों को हवाई जहाज के जरिए लाकर देह व्यापार कराने वाली सरगना किकी, उसके पति और बहन निकी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मिजोरम से युवतियां और किशोरियों को लाकर रुद्रपुर के स्पा सेंटर में काम कराने वाली महिला सरगना किकी और उसके पति का साथ उसकी बहन निकी भी देती थी। युवतियों को हवाई जहाज के जरिए दिल्ली तक लाया जाता था, जिसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से रुद्रपुर पहुंचाया जाता था।
उनके स्पा सेंटर से रेस्क्यू कराई गई दो किशोरी समेत पांच महिलाओं से पहले भी वह कई बार आइजोल के आल वुमेन पुलिस स्टेशन में दो युवतियों ने प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी कि नौकरी का झांसा देकर रुद्रपुर ले जाया गया था और उनसे देह व्यापार कराया गया था। इस मामले में मिजोरम पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून में छापा मारा था। जहां से पुलिस ने मिजोरम की दो नाबालिग समेत पांच युवतियों का रेस्क्यू किया गया था।मिजोरम से युवतियों को रुद्रपुर ला चुकी है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस जल्द ही किकी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।साथ ही स्पा सेंटर संचालिका मिजोरम निवासी लालनुनसियामी उर्फ किकी, उसके पति शेहरियार, एच लालछनहिमा, दीपक सिंह और संजय श्रीवास्तव, लालरमजावी उर्फ निकी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि लालनुनसियामी उर्फ किकी और लालरमजावी उर्फ निकी बहन है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किकी मिजोरम से युवतियों को लाती थी, जिसमें उसका साथ उसकी बहन निकी भी देती थी। वह मिजोरम से युवतियों को हवाई जहाज से दिल्ली लाते थे और वहां से रुद्रपुर पहुंचाते थे। इससे पहले भी कई युवतियों को वह रुद्रपुर ला चुकी थी। ऐसे में अब पुलिस किकी से पूछताछ करने के लिए रिमांड पर ले सकती है। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि विवेचना चल रही है। कई बिंदुओं पर और जांच होनी है, इसके लिए पुलिस गिरफ्तार सरगना समेत अन्य को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।