1.7 लाख ऑर्डर के साथ वेज बर्गर देहरादून का सबसे लोकप्रिय व्यंजन बना

देहरादून,  शांत सुबह और खूबसूरत शामों के बीच बसा देहरादून अपने खाने-पीने के अंदाज़ से एक ऐसी तस्वीर पेश करता है, जहां सादगी और स्वाद दोनों का संतुलन नजर आया। भरपूर नाश्ते और सुकून देने वाले दोपहर के खाने से लेकर देर रात बढ़ती भूख और ऑफिस में होने वाली दावतों तक, देहरादून ने पूरे साल अपनी जानी-पहचानी पसंद, क्षेत्रीय स्वाद और बढ़ती सहूलियत के साथ स्विगी के जरिए ऑर्डर किया। कम्फर्ट फूड से जुड़े रहते हुए भी नए स्वादों को अपनाने वाला यह शहर बर्गर, पनीर से बनी डिशेज़ और मिठाइयों की ओर ज्यादा झुका रहा। शहर की पसंदीदा डिशेज में 1.7 लाख ऑर्डर के साथ वेज बर्गर देहरादून का सबसे लोकप्रिय व्यंजन बनकर उभरा। इसके बाद पनीर ग्रेवी (1.6 लाख ऑर्डर) और पनीर पिज़्ज़ा (1.4 लाख ऑर्डर) का स्थान रहा, जो शाकाहारी ‘कम्फर्ट फूड’ के प्रति शहर की मज़बूत पसंद को साफ़ तौर पर दर्शाता है।
मिठाइयों के मामले में पसंद क्लासिक और जश्न से जुड़ी रही। गुलाब जामुन ने डेजर्ट चार्ट में टॉप किया, जबकि मैंगो रस मलाई और चॉकलेट केक ने शहर की मीठी चाहत को पूरा किया। देहरादून की सुबहें भरपूर नाश्ते के साथ शुरू हुईं। नाश्ते में आलू पराठा सबसे आगे रहा। इसके बाद वेज डोसा और पनीर पराठा भी लोगों की पसंद बने रहे। दोपहर (3 बजे से शाम 7 बजे) स्नैक टाइम में वेज मोमोज़, वेज बर्गर और पनीर पिज़्ज़ा का दबदबा रहा। इससे साफ है कि दिन ढलते ही देहरादून के लोग स्वाद से भरपूर स्नैक्स को तरजीह देते हैं। देहरादून में डिनर खाने का सबसे पसंदीदा समय बना रहा. साल-दर-साल तुलना में डिनर ऑर्डर में 19.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *