रियलमी 16 प्रो सीरीज का अनावरण

देहरादून,  भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज रियलमी 16 प्रो सीरीज़ पेश की। इस सीरीज़ के साथ ही प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है। फ्लैगशिप ग्रेड के रियलमी 16 प्रो$ और किफायती ऑल-राउंडर, रियलमी 16 प्रो के साथ यह सीरीज़ परफॉर्मेंस और डिज़ाईन के नए मानक स्थापित कर रही है। इसमें पोट्र्रेट इमेजिंग का स्तर बहुत अधिक बढ़ा दिया गया है। रियलमी 16 प्रो सीरीज़ प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में 200 मेगापिक्सल का पोट्र्रेट मास्टर है, जो फ्लैगशिप लेवल के इमेजिंग हार्डवेयर के साथ इंटैलिजेंट सॉफ्टवेयर पेश करता है, जिससे पोट्र्रेट फोटोग्राफी अत्यधिक शानदार हो गई है। रियलमी 16 प्रो$ ने अपने सेगमेंट के एकमात्र 200 मेगापिक्सल ल्युमाकलर कैमरा और 3.5एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ नया मानक स्थापित कर दिया है। यह यूज़र्स को ‘‘हर ज़ूम में अपनी वाईब को स्नैप’’ करने में समर्थ बनाता है। फोटोग्राफी को ज्यादा स्टाईलिश और रचनात्मक बनाने के लिए इन दोनों ही मॉडलों में अनेक एडवांस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं। उद्योग का पहला वाईब मास्टर मोड 21 एक्सक्लुसिव कस्टमाईज़्ड टोन पेश करता है, जिनमें 5 सिग्नेचर पोट्र्रेट स्टाईल हैं। जब नाओतो फुकासावा की प्रतिष्ठित ‘‘विदाउट थॉट’’ डिज़ाईन फिलॉसफी और रियलमी के प्रोप्रायटरी ‘रियल डिज़ाईन’ का मिलन होता है, तो इस फ्यूज़न से डिज़ाईन फिलॉसफी में शानदार विज़्युअल अपील और गहरे रेज़ोनेंस का निर्माण होता है। यह तालमेल रियलमी 16 प्रो सीरीज़ का मूल है, जो ब्रांड के ‘‘ऑथेंटिक इनोवेशन’’ के डीएनए में निहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *