देहरादून, अमेजन ने आज घोषणा की कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत ऐतिहासिक रही है कृ यह इस शॉपिंग इवेंट की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है। भारत अमेजन.इन पर रिकॉर्ड खरीदारी कर रहा है, जहाँ ग्राहकों ने पिछले साल के मुकाबले 100 प्रतिशत से अधिक प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए हैं। भारत के हर एक पिन-कोड से ग्राहकों ने स्मार्टफोन्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन और रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों के लिए पहले ही ऑर्डर दे दिए हैं, जिससे यह इस शॉपिंग इवेंट के इतिहास का सबसे ज्यादा खरीदारी वाला पहला दिन बन गया है। अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के शुरुआती रुझानों ने हमारी सबसे सकारात्मक उम्मीदों को भी पीछे छोड़ दिया है। हमने आधी रात को सभी ग्राहकों के लिए शुरुआत की और कस्टमर एंगेजमेंट, ऑर्डर वॉल्यूम और डिलीवरी की स्पीड के मामले में पहले ही नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।