अर्बन क्रूजर टेसर के एक्सक्लूसिव एडिशन के साथ त्योहारी मौसम की खुशियां मनाईं

देहरादून, टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर ने त्योहारों के उत्साह को और बढ़ाते हुए अपने बेहद लोकप्रिय मॉडल दृ अर्बन क्रूजर टेसर के एक्सक्लूसिव लिमिटेड एडिशन की घोषणा की। स्टाइल और प्रीमियम खासियतों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए डिज़ाइन किया गया यह स्पेशल एडिशन, ग्राहकों की खुशी और उत्साह बढ़ाने के लिए टोयोटा जेनुइन एक्सेसरीज़ (टीजीए) पैकेज के साथ आता है। इसे अच्छी तरह से तैयार किया गया है। सभी टर्बाे रूपांतरों में उपलब्ध, यह लिमिटेड एडिशन 20,160 रुपये के व्यापक टीजीए पैकेज के साथ आता है जो बहुमुखी यूसी टेसर के बाहरी और आंतरिक दोनों को बेहतर बनाता है। सभी टीजीए को डीलरशिप पर प्रमाणित टोयोटा तकनीशियनों द्वारा लगाया जाएगा, जिससे उच्चतम गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित होगी। फेस्टिव एडिशन की पेशकश पर टिप्पणी करते हुए टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर ने कहा, टोयोटा में, हमारा प्रयास हमेशा अपने ग्राहकों के खास अवसरों और उत्सवों का हिस्सा बनने पर केंद्रित रहा है, जो आनंद दायक, ग्राहक-केंद्रित अनुभव तैयार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर फेस्टिव एडिशन की हाल ही में शुरुआत के बाद, हम अर्बन क्रूजर टेसर के फेस्टिव एडिशन की पेशकश करते हुए उत्साहित हैं, जिसे इस फेस्टिव सीजन में कुछ नया और रोमांचक लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक इस नए एडिशन में बेहतरीन मूल्य पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *