देहरादून, ट्रूकॉलर ने भारत की एक प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी एर्गो के साथ मिलकर धोखाधड़ी का बीमा आरंभ करने की घोषणा की, जो कि भारत में डिजिटल संचार से संबंधित धोखाधड़ी के विरुद्ध उपभोक्ताओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की जाने वाली एक पहल है। धोखाधड़ी का बीमा प्रदान करने वाला यह उत्पाद पूरे भारत में एंड्राइड और आई.ओ.एस. का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को रु. 10,000 तक की सुरक्षा प्रदान करेगा। यह उत्पाद ट्रूकॉलर के वार्षिक प्रीमियम सब्सक्राइबरों के लिए उपलब्ध है और मौजूदा ग्राहक अपने मौजूदा प्लान के अधीन निःशुल्क सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यह नई प्रस्तुति ए.आई. स्पैम ब्लॉकिंग, ए.आई. असिस्टेंट और कॉल स्कैनर और धोखाधड़ी के बीमा की मदद से कॉल का उत्तर देने के समय से लेकर बात-चीत के दौरान और उसके बाद में हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करके उपभोक्ता के अनुभव को और भी बेहतर बनायेगी। ट्रूकॉलर के प्रबंध निदेशक, ऋषित झुनझुनवाला ने कहा, हम उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भरोसे को प्राथमिकता देने वाले व्यापक समाधान प्रदान करने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के एक भाग के रूप में बीमा की इस अभिनवकारी उत्पाद को प्रस्तुत करते हुए अत्यंत प्रसन्न हैं। एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस के संयुक्त अध्यक्ष, कमर्शियल लाइन्स, विशाल सिकंद ने कहा, महामारी ने देश में डिजिटल मोबाइल से भुगतान करने के तरीकों के उपयोग को बढ़ा दिया है। हम ट्रूकॉलर के साथ साझेदारी करके प्रसन्न हैं क्योंकि ग्राहक-आधारित अभिनवताओं को प्रस्तुत करते हुए अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाने की हमारी प्रतिबद्धता को यह उजागर करता है।