डीएस ग्रुप ने कैच स्प्रिंकलर पोर्टफोलियो में जोड़े नए फ्लेवर्स

देहरादून, प्रमुख एफएमसीजी समूह और मल्टी-बिजनेस कॉरपोरेशन, धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्राण्ड कैच साल्ट एंड स्पाइसेज ने नए दौर की सीजनिंग एवं रीजनल फ्लेवर्स के लॉन्च के साथ अपने स्प्रिंकलर पोर्टफोलियो मे वृद्धि की घोषणा की है। लम्बे समय से साल्ट एवं पैपर के लिए कैच स्प्रिंकलर रेंज देश में घर-घर का जाना-माना नाम बना हुआ है, इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ब्राण्ड कई नए वेरिएन्ट्स लेकर आया है जैसे पिज्जा पास्ता सीजनिंग, चिली फ्लेक्स, ओरीगेनो, मैजिक मसाला और मिक्स्ड हर्ब्स तथा अन्य रीजनल फ्लेवर्स जैसे जीरावन (पोहा मसाला) और पोड़ी मसाला। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने स्प्रिंकलर फॉर्मेट को एक व्यापक सीजनिंग प्लेटफॉर्म के रूप में आगे बढ़ाया है। इसे आज के दौर के उन भारतीयों के लिए डिजाइन किया गया है जो कुकिंग में नए-नए एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, साथ ही सुविधा की भी उम्मीद रखते हैं।
कैच स्प्रिंकलर की बढ़ी हुई रेंज अब जनरल ट्रेड, आधुनिक रीटेल, अग्रणी ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। ये स्प्रिंकलर अनूठे एचआईपीएस कंटेनर में आते हैं जिससे साल्ट, सीजनिंग में मॉइश्चर नहीं आता। ब्राण्ड ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आर एंड डी में भी निवेश कर रहा है। इस वृद्धि पर बात करते हुए, डीएस ग्रुप में कैच साल्ट एंड स्पाइसेज के बिजनेस हैड, संदीप घोष ने कहा, ‘‘डीएस ग्रुप में, हम ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रोडक्ट्स लेकर आते है जो बड़े शहरों से लेकर टियर 3 मार्केट्स तक के लिए सुविधा, गुणवत्ता और स्वाद का बेहतरीन संयोजन हों। कैच स्प्रिंकलर रेंज में वृद्धि एक आधुनिक सीजनिंग पोर्टफोलियो के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की पसंद को खासतौर पर ध्यान में रखा गया है। मांग बढ़ने के साथ डीएस ग्रुप ऐसे फॉर्मेट ला रहा है, जो रोजमर्रा में कुकिंग के अनुभव को आसान बना दें। ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *