विकास लाइफकेयर का एबिक्स इंक के अधिग्रहण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

देहरादून, विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) ने घोषणा की है कि एबिक्स इंक के 100 प्रतिशत इक्विटी के अधिग्रहण के लिए प्रस्तुत प्लान सपोर्ट एग्रीमेंट को एबिक्स इंक के स्वतंत्र निदेशकों द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। यह समझौता एक कंसोर्टियम द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसमें वीएलएल स्टॉकिंग हॉर्स बिडर के रूप में शामिल है। यह अधिग्रहण वीएलएल के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है, जो कंपनी को वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने और अपने व्यवसाय पोर्टफोलियो को विविधता प्रदान करने में मदद करेगा। विकास लाइफकेयर लिमिटेड की प्रतिभूतियां बीएसई (स्क्रिप कोड 542655) और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हैं।
एबिक्स सॉफ्टवेयर और ई-कॉमर्स समाधानों के माध्यम से बीमा, वित्तीय और स्वास्थ्य सेवा उद्योगों का समर्थन करता है।  विकास लाइफ केयर रसायन, एफएमसीजी , कृषि, बुनियादी ढांचा, मनोरंजन, पर्यटन और आतिथ्य सहित विविध क्षेत्रों में काम करता है। दोनों कंपनियां विस्तार और नई पहलों में सक्रिय रूप से निवेश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *