मसूरी, विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और आंखों की सुरक्षा के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ मसूरी की ओर से रामादेवी इंटर स्कूल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रामादेवी इंटर स्कूल और बचपन प्ले स्कूल के कुल 150 बच्चों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 70 बच्चों को निःशुल्क दवाइयां तथा 40 बच्चों को चश्मे वितरित किए गए।
शिविर में विवेकानंद नेत्रालय देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का नेत्र परीक्षण किया। टीम में डॉ. स्वाति महाजन, डॉ. संतोष कुमार, पीयूष भारती, रोहित भंडारी और रमेश भंडारी शामिल रहे। चिकित्सकों ने बच्चों की आंखों की जांच करने के साथ ही उन्हें आंखों की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया।
इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर एमजेएफ लायन विनय मित्तल, दीपाली मित्तल, आदित्य गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रथम नवनीत अग्रवाल और मंडल उपाध्यक्ष द्वितीय गिरिराज माहेश्वरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन राजन विरमानी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आंखों की समस्या का समय रहते पता चलने से बच्चों को भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है। लायंस क्लब आगे भी इस तरह के जनहितकारी सेवा कार्य जारी रखेगा। इस मौके पर आरएन भार्गव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय भट्ट, क्लब सचिव अतुल अग्रवाल, अनुज गोयल, आयुष बंसल, अशोक मित्तल, अजय अग्रवाल, गौरव गर्ग, उपेंद्र, एमपीएस खुराना, नरेश अग्रवाल, आभा अग्रवाल, हरजिंदर खुराना, तेजपाल सिंह, वीपी चैधरी, उषा चैधरी, निशा विरमानी, कुसुम पंवार, रमनजीत कौर, इंद्रजीत कौर, इंदरजीत सिंह और सहदेव सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।