अनयंत्रित होकर सड़क पर पलटी बाइक, एक की मौत – Waqt Ki Nazar

अनयंत्रित होकर सड़क पर पलटी बाइक, एक की मौत

रुद्रपुर, एक बाइक अनयंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसके पीछे बैठा मृतक का दोस्त बाल बाल बच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात लालता प्रसाद दोस्त के साथ बहेड़ी जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक किच्छा रोड चंदोला अस्पताल के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालता प्रसाद पुत्र प्रेम शंकर उम्र 32 निवासी ग्राम पस्तौर थाना भोजीपुरा बरेली यूपी यहां रेशमबाड़ी में किराए पर रह कर काम करता था। उसके दो बच्चे हैं।सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। एसआई मोहन चंद्र जोशी ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। बाईक के पीछे बैठा दोस्त बाल बाल बच गया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *