देहरादून, अमेजन ने आज अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल रीलोडेड की घोषणा की, जो ग्राहकों के लिए नए डील्स, ऑफर्स, प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त बचत और अब तक की सबसे तेज त्योहारी डिलीवरी लेकर आया है। आधी रात से शुरू होकर ग्राहक स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन, रोजमर्रा की जरूरतों और अन्य श्रेणियों में भारी बचत का लाभ उठा सकते हैं, साथ ही सबसे बड़े चयन की सबसे तेज डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 5ः कैशबैक, अमेजन पे लेटर पर 10ः कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त मूल्य मिलता है, साथ ही प्राइम मेंबर्स के लिए विशेष बचत भी शामिल है। अमेजन पे त्योहारी खरीदारी को हर कदम पर और अधिक फायदेमंद बनाता है। खरीदारों को एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहक अपनी खरीदारी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं, जो प्राइम मेंबर्स के मौजूदा 5 प्रतिशत कैशबैक और नॉन-प्राइम मेंबर्स के 3ः कैशबैक के अतिरिक्त है। अमेजन पे लेटर के जरिए ग्राहक इस फेस्टिव सेल के दौरान 10 प्रतिशत कैशबैक कमा सकते हैं और अपनी खरीदारी को आसान ईएमआई में बदलने या अगले महीने पूरा भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं। प्राइम मेंबर्स योग्य खरीदारी पर अतिरिक्त 250 रुपये के कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं।