देहरादून, बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने सितंबर 2024 में एआई आधारित नेटवर्क स्पैम डिटेक्शन सिस्टम शुरू किया। कंपनी के अनुसार, तब से उसने 98.4 अरब से अधिक स्पैम कॉल और 4.4 अरब स्पैम संदेशों की पहचान की है। एयरटेल के अनुसार, उसके सुरक्षा तंत्र ने मोबाइल और वाई-फाई ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एसएमएस, संदेश ऐप, ईमेल और ब्राउजर के जरिए साझा किए गए 1.62 करोड़ से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक भी ब्लॉक किए हैं। कंपनी ने संदिग्ध बातचीत के दौरान ओटीपी या संवेदनशील जानकारी साझा करने से रोकने के लिए एआई आधारित सुरक्षा और सत्यापित उद्यम कॉल की पहचान के लिए बिजनेस नेम डिस्प्ले सुविधा भी शुरू की है।