एआई प्लस नोवा 2 पॉवर में दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी आकर्षक डिजाइन

देहरादून, एआईप्लस स्मार्टफोन ने नोवा 2 सीरीज का नया स्मार्टफोन नोवा 2 पॉवर 5जी लॉन्च किया है। यह फोन नई पीढ़ी के यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है। नोवा 2 पॉवर को पारंपरिक स्मार्टफोन लॉन्च से अलग अंदाज में नई दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो के रैंप पर लॉन्च किया गया। इस दौरान, फोन को फैशन और टेक्नोलॉजी के मेल के साथ पेश किया गया और इसे रैंप पर पेश किए गए लुक्स का हिस्सा बनाया गया। इस तरह फोन को सिर्फ टेक डिवाइस नहीं, बल्कि स्टाइलिश एक्सेसरी के तौर पर भी पेश किया गया।
“डिजाइन टू इंस्पायर। पॉवर टू आउटलास्ट।” के मूलमंत्र के साथ तैयार किया गया नोवा 2 पॉवर डिजाइन और परफॉर्मेंस को एक साथ लेकर चलता है। फोन में ऐसी डिजाइन दी गई है, जो यूजर्स को खूब आकर्षित करती है, वहीं इसकी परफॉर्मेंस और बैटरी पॉवर हर दिन की जरूरतों को पूरा करने में भरपूर साथ देती हैं। आज स्मार्टफोन लोगों की पसंद और पहचान का हिस्सा बन रहे हैं। इसी सोच के साथ नोवा 2 पॉवर को सिर्फ एक फोन तक सीमित नहीं रखा गया है। नई दिल्ली में हुए इसके रैंप प्रेजेंटेशन के जरिए एआईप्लस स्मार्टफोन ने डिजाइन, पसंद और टेक्नोलॉजी को एक साथ लाने के अपने विचार को उजागर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *