अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 8 अक्टूबर से

देहरादून,  अमेजन.इन ने घोषणा की कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 8 अक्टूबर से शुरू होगा। जैसे ही भारत त्योहारी सीजन के लिए तैयार हो रहा है, ग्राहक सबसे तेज डिलीवरी स्पीड के साथ शानदार कीमतों पर सबसे बड़े चयन की उम्मीद कर सकते हैं। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, घर की जरूरी चीजों और ग्रॉसरी सहित सभी लोकप्रिय श्रेणियों में डील्स उपलब्ध हैं। ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है, और केवल प्राइम मेंबर्स के लिए 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त लाभ मिलता है। इस अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है। अमेजन इंडिया के वीपी, सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, ष्अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल देश के सबसे बड़े शॉपिंग उत्सव के लिए ग्राहकों, सेलर्स और ब्रांड्स को एक साथ लाकर भारतीय त्योहारों की भावना का जश्न मनाता है। इस साल, पूरे भारत के ग्राहक करोड़ों प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतों, ब्लॉकबस्टर डील्स और रोमांचक नए लॉन्च की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें प्रीमियम और वैल्यू प्रोडक्ट्स के सबसे बड़े चयन की डिलीवरी मिनटों, घंटों, उसी दिन या अगले दिन की जाएगी। सेलर्स द्वारा पहले से ही प्लान की गई रोमांचक डील्स के साथ, ग्राहक इस अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में भारी बचत की उम्मीद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *