मसूरी, स्थानीय महिलाओं एवं युवतियों की कला और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें रोटरी क्लब मसूरी, हिना सनशाइन ब्यूटी पार्लर एवं स्टोट्राक होटल्स लग्जरी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें कुल 46 प्रतिभागियों ने अपनी सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा तथा प्रतिभागियों की रचनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं में पायल रावत ने प्रथम स्थान, निहारिका ने द्वितीय स्थान तथा सिमरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन चार प्रतिष्ठित निर्णायकों द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में इनरव्हील अध्यक्ष किरण त्रिपाठी, स्केच आर्टिस्ट एवं चित्रकार सुरभि रावत, तथा मसूरी के मेंहदी कलाकार रोहित राठौर और मनोज कुमार शामिल रहे। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलात्मकता, रचनात्मकता और डिजाइन की बारीकियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता का एक प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष अश्विनी मित्तल, रणबीर सिंह, विनेष संघल, मनमोहन कर्णवाल, शैलेंद्र कर्णवाल, नूपुर कैंतुरा, शिवम अग्रवाल, रोटेरियन दीपक अग्रवाल तथा डायरेक्टर वोकेशनल सर्विस एवं डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस रजत अग्रवाल, योगिता गोयल, सुरेश गोयल, मनीष गोयल, हिना परवीन आदि मौजूद रहे।