एचडीएफसी बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की पेशकश का दायरा बढ़ाया

देहरादून,  भारत के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक, एचडीएफसी बैंक ने आज दो नए सेविंग्स अकाउंट वेरिएंट, ‘मैक्स फॉर सीनियर्स’ और ‘मैक्स फॉर हर’ लॉन्च किए हैं। ये अकाउंट क्रमशः सीनियर सिटिजन्स (बुजुर्गों) और महिलाओं के लिए खास तौर पर तैयार किए गए कई तरह के फायदे देते हैं। ये खास प्रोडक्ट वेरिएंट बैंक के मशहूर ‘सेविंग्स मैक्स अकाउंट’ के तहत पेश किए जा रहे हैं, जो एंट्री-लेवल सेविंग्स अकाउंट्स में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अकाउंट्स में से एक है। हाल की पीआईबी रिपोर्ट से पता चलता है कि 2036 तक भारत में सीनियर सिटिजन्स की आबादी लगभग 230 मिलियन (23 करोड़) तक पहुँचने का अनुमान है, जो कुल आबादी का लगभग 15 प्रतिशत होगा। इसके अलावा, अभी सभी बैंक अकाउंट्स में से 39.2 प्रतिशत महिलाओं के पास हैं और कुल जमा राशि में उनका योगदान 39.7  प्रतिशत है। ‘मैक्स फॉर सीनियर्स’ और ‘मैक्स फॉर हर’ को इन कस्टमर ग्रुप्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें कई ऐसे फीचर्स शामिल हैं जो इंडस्ट्री में पहली बार दिए जा रहे हैं, जैसे कि साइबर फ्रॉड कवर, 1 लाख रुपये तक का हॉस्पिटलाइजेशन कवर और भी बहुत कुछ।
एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड (ब्रांच बैंकिंग, पेमेंट्स, ट्रेजरी, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स, मार्केटिंग, वर्चुअल चैनल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष पार्थसारथी ने इस नई पेशकश के बारे में बात करते हुए कहा, ष्जैसे-जैसे जीवनशैली बदल रही है और ग्राहकों की उम्मीदें बदल रही हैं। बैंक अलग-अलग तरह के ग्राहकों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए कस्टमाइज्ड और बेहतरीन बैंकिंग अनुभव देने पर ध्यान दे रहा है। ये नए प्रोडक्ट्स ऐसे समाधान देने के हमारे वादे को और मजबूत करते हैं जो सुरक्षा, सुविधा और लंबे समय की वित्तीय भलाई को बेहतर बनाते हैं। सीनियर सिटिजन और महिलाओं के लिए बैंक के प्रीमियम स्पेशल सेविंग्स सुइट के तहत ग्राहक बेहतर साइबर कवर, खास लाइफस्टाइल प्रिविलेज और कई अतिरिक्त फायदों का लाभ उठा सकते हैं, जिन्हें उनके कुल बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *