बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर जिले में तेज हवा, बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगहों पर गेहूं की तैयार फसल तेज हवाओं के कारण खेतों में गिर गई है। जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
ऊधम सिंह नगर जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई। लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़े।
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जहां आम लोगों को ठंड का एहसास कराया है। वहीं किसानों की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं. जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण कई खेतों में गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई थी, जो अब सही साबित होती नजर आई। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं किसानों के लिए यह मौसम चिंता का कारण बन गया है। फिलहाल किसान उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम जल्द साफ हो जाए ताकि उनकी मेहनत से तैयार हुई फसल को ज्यादा नुकसान न हो। वहीं प्रशासन और कृषि विभाग भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *