दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार,  नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया गया कि शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसकी इच्छा के खिलाफ अवैध संबंध बनाए। साथ ही अपने भाई व माता के सहयोग से पीड़िता को गालीकृगलौज व धमकी भी दी गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों व आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखते हुए सघन पतारसी सुरागरसी की। तकनीकी सहायता और पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *