एनएसयूआई ने किया पुलिस मुख्यालय का घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

देहरादून । राजधानी देहरादून में 16 दिनों के अंदर पांच लोगों की हत्याएं हुई। एक के बाद एक हुई इन हत्याओं को लेकर विपक्ष पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहा है। देहरादून में बिगड़ती कानून-व्यवस्थाओं को लेकर आज 13 फरवरी शुक्रवार को एनएसयूआई के छात्रों ने पुलिस मुख्यालय का घेरा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई।

उत्तराखंड में लगातार हो रही हत्याओं के बाद पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश की राजधानी देहरादून में पिछले 16 दिनों में हुई एक के बाद एक 5 हत्याओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश में लगातार कमजोर होती कानून व्यवस्था के बाद अब विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा हैं।

आज सुबह राजपुर रोड़ पर हुए गोलीकांड के बाद जहां एक तरफ़ देहरादून के लोगों में हड़कंप है तो वहीं इन सारी घटनाओं पर अपना विरोध व्यक्त करते हुए एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस मुख्यालय का घेराव किया।

इस दौरान एनएसयूआई के दर्जनों युवा छात्रों ने पुलिस मुख्यालय के सामने खड़े होकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और प्रदेश में लगातार लचर होती कानून व्यवस्था पर अपना विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मुख्यालय पर लगातार उग्र होते इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा इस प्रदर्शन को रोका गया और ज़बरन इस प्रदर्शन को बंद करवाया गया है, जिसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खूब धक्का मुक्की भी देखने को मिली।

पुलिस के दो अधिकारियों और सिपाहियों ने इन सभी कार्यकर्ताओं को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर हिरासत में लिया और धरना स्थल से दूर ले गई। प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता हिमांशु जिन्हें पुलिस पकड़कर ले गयी उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल लचर हो चुकी है। देहरादून में एक के बाद एक हत्याएं हो रही है। खुलेआम दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाकों में गोलीकांड हो रहे हैं। इन सारी घटनाओं को लेकर उन्होंने पुलिस मुख्यालय के सामने अपना विरोध व्यक्त किया, लेकिन पुलिस ने उनके प्रदर्शन को कुचलने के प्रयास किया और उन्हें गिरफ्तार किया।

एनएसयूआई के एक और छात्र मयंक रावत ने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही है। बाहर लोग यहां आकर शहर के माहौल को अशांत कर रहे हैं, फिर भी पुलिस सोई हुई है। पुलिस को नींद से जगाने के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक ढंग से पुलिस मुख्यालय का घेराव कर रहे थे, लेकिन पुलिस को ये नागवार गुज़रा और जबरन उनके प्रदर्शन को कुचला। एक और एनएसयूआई कार्यकर्ता अनुराग कर्णवाल ने बताया कि अब तक इस तरह के घटनाक्रम उत्तर प्रदेश में सुनने में आते थे, लेकिन अब जिस तरह के देहरादून में हत्याएं हो रही है, उससे तो उत्तराखंड भी यूपी की तरह क्राइम सिटी बनता जा रहा है।

अनुराग कर्णवाल का कहना है कि बीते कुछ दिनों में सभी हत्याएं पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई है। देहरादून में खुलेआम गोलियां चल रही है। खुलेआम लड़कियों का गला काटा जा रहा है और वो भी घंटाघर, पलटन बाजार, परेड ग्राउंड और राजपुर रोड जैसे पॉश इलाकों में हैं। यही पर लोग सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश के दूरदराज वाले इलाकों में क्या सुरक्षित होंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *