सैन्य जीवन के साथ करियर भी बनाया

देहरादून,  एमेज़ॉन ने प्रदर्शित किया है कि वह न सिर्फ सैनिकों, बल्कि उनके पीछे की ताकत को भी सहयोग देता है। ऐसी ही एक कहानी है, प्रियंका बाली की, जिन्होंने सैन्य परिवार की चुनौतियों का सामना करते हुए अपना करियर भी बनाया।
सैनिकों की पत्नियां अभूतपूर्व मजबूती और अनुकूलन प्रदर्शित करती हैं। वे अपने जीवनसाथी को देशसेवा करने में सहयोग देती हैं। उनकी महत्वपूर्ण प्रतिभा को पहचानकर एमेज़ॉन ने साल 2019 में अपना मिलिटरी प्रोग्राम लॉन्च किया और सैनिकों एवं सैनिक पत्नियों को एमेज़ॉन के साथ करियर बनाने का अवसर दिया। लचीली नीतियों, वॉरियर्सएटएमेज़ॉन जैसे एफिनिटी समूहों और इंटरनल मोबिलिटी के अवसरों से इसमें मदद मिली।
प्रियंका ने बताया, ‘‘भारत में ई-कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा था। एमेज़ॉन ने मुझे ग्राहकों पर केंद्रित रहकर व्यापक स्तर पर काम करने का अवसर दिया।’’ प्रियंका साल 2017 में एमेज़ॉन से 3पी सैलर्स ऑर्गेनाईज़ेशन में इनडायरेक्ट सेल्स टीम की सेल्स स्पेशलिस्ट के रूप में जुड़ी थीं। उन्हें रिटेल में काम करने का अनुभव पहले से था। इसलिए वे भारत में तेजी से विकसित होते हुए ई-कॉमर्स में अपना योगदान देना चाहती थीं। प्रियंका ने एमेज़ॉन इंडिया के विकास के दौरान सैलर एक्विज़िशन और सैलर एक्सपैंशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बुक्स, कंज़्यूमेबल्स और होम अप्लायंसेज़ में पार्टनर्स को जोड़ा। प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं सैलर्स को प्राइसिंग स्ट्रेट्जी, एमेज़ॉन टूल्स समझने और प्लेटफॉर्म पर सस्टेनेबल बिज़नेस के निर्माण में मदद करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *