देहरादून, ओप्पो इंडिया ने अपनी प्रीमियम रेनो15 सीरीज़ में तीन वैरिएंट, रेनो15 प्रो, रेनो15 प्रो मिनी, और रेनो15 लॉन्च किए। यह सीरीज़ युवा यात्रा प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए तैयार की गई है। इसमें एडवांस्ड कैमरा सिस्टम, इंटैलिजेंट एआई और सटीक इंजीनियरिंग के साथ बेहतरीन डिज़ाइन दिया गया है। अपनी तरह की पहली होलोफ्यूजन टेक्नोलॉजी और प्राकृतिक तत्वों से प्रेरित कलर फिनिश के साथ, रेनो15 सीरीज़ में मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ कॉम्पैक्ट और एर्गोनॉमिक फॉर्म फैक्टर है। रेनो15 प्रो और रेनो15 प्रो मिनी में असाधारण फोटोग्राफी के लिए 200एमपी का कैमरा दिया गया है, जो 50एमपी 3.5 एक्स ऑप्टिकल ज़ूम लेंस, 120 एक्स तक डिजिटल ज़ूम, प्योरटोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी और एआई एडिटिंग टूल्स की मदद से बहुत साफ इमेज कैप्चर करता है।
रेनो15 सीरीज़ के बारे में ओप्पो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, गोल्डी पटनायक ने कहा, “भारत में ओप्पो के 100 मिलियन से अधिक यूज़र हैं। इसलिए हमने करीब से देखा है कि खासकर कैमरा सिस्टम, इंट्यूटिव एआई, विशेष डिज़ाइन लैंग्वेज और यूज़र एक्सपीरियंस के मामले में ग्राहकों की अपेक्षाएं कैसे प्रीमियम अनुभवों की ओर विकसित हुई हैं। रेनो सीरीज़ का लगातार विकास ग्राहकों की इन अपेक्षाओं को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, क्योंकि ग्राहक ऐसी डिवाइस चाहते हैं, जो उन्हें छोटे-मोटे नहीं बल्कि ठोस अपग्रेड प्रदान करें। रेनो15 सीरीज़ के माध्यम से हम उन्हें अत्याधुनिक इमेजिंग सिस्टम, बेहतर एआई क्षमताएं और बेहतरीन ऑल-राउंड परफॉर्मेंस प्रदान कर रहे हैं। हमारी यह सीरीज़ युवाओं द्वारा यात्रा करने, क्रिएट करने और अपने पलों को कैप्चर करने के तरीके के अनुरूप विकसित की गई है।”