SC कोटे में भी सब-कोटा की तैयारी, इस जाति के लिए PM मोदी करेंगे बड़ा ऐलान

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को तेलंगाना में रैली करने वाले हैं। पीएम मोदी के इस दौरे से पहले ही मडिगा समुदाय को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी मडिगा समुदाय को तोहफा दे सकते हैं। वह अनुसूचित जाति में सब कैटगरी बनाने का ऐलान कर सकते हैं।

कितना मायने रखता है मादिका समुदाय
तेलंगाना में अनुसूचित जाति की जनसंख्या में सबसे ज्यादा 60 फीसदी हिस्सेदारी मडिगा समुदाय की है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 20 से 25 विधानसभा सीटों पर मडिगा ही परिणाम का फैसला करते हैं। इन विधानसभा सीटों में मडिगा समुदाय सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 4-5 सीटें ऐसी हैं जहां यह समुदाय दूसरे नंबर पर है।

एससी कैटिगरी में सब कैटिगरी बनाने की मांग इसलिए तेज हुई क्योंकि मडिगा समुदाय का कहना है कि उनके लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे काफी पिछड़े हैं और दूसरे वर्ग उनके हिस्से का आरक्षण भी ले लेते हैं। इस पूरे मामले को मडिगा रिजर्वेशन पोराता समिति भी देख रही है। बीते महीने एमआरपीएस के संस्थापक मांडा कृष्णा मडिगा ने गृह मंत्री एमित शाह से मुलाकात की थी और अनुसूचित जाति में सब कैटिगरी बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने बाद में दावा किया कि भाजपा की तरफ से उनको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *