स्थानीय उत्पादों से रोशन होगी दीपावली, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगाए स्टॉल – Waqt Ki Nazar

स्थानीय उत्पादों से रोशन होगी दीपावली, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगाए स्टॉल

दीपावली के पावन पर्व पर स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाली क्लस्टर, देवर खडोरा, विकासखंड दशोली की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, गोपेश्वर में आकर्षक स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर महिलाओं के हुनर और रचनात्मकता से तैयार दीपावली के पारंपरिक एवं सजावटी उत्पादों सहित विभिन्न स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

 

स्टॉल में बजरंगबली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार आकर्षक दीपक एवं मूर्तियां तथा हिलांस और भवानी स्वयं सहायता समूहों के विभिन्न उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, देवभूमि स्वयं सहायता समूह की अंजू राणा सहित अन्य महिलाएं भी दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीये और अन्य घरेलू उपयोग के उत्पाद बिक्री के लिए लेकर पहुंची हैं। महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए इन उत्पादों में स्थानीय कला, परंपरा और रचनात्मकता की झलक देखने को मिल रही है।

 

ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता विकास और विपणन के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच मिल रहा

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *