वेदांता करेगा 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश

पंतनगर, वेदांता ने यू.के. में आयोजित राइजिंग राजस्थान रोड शो में भाग लिया, जिसका नेतृत्व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा किया गया। अनिल अग्रवाल चेयरमैन वेदांता समूह द्वारा राजस्थान में जिंक, ऑयल एण्ड गैस तथा रिन्यूएबल एनर्जी में पूर्व में किये गये 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझोतो पर चर्चा की। इससे 2 लाख से अधिक रोजगार सृजन करने में सहायता मिलने के साथ ही कई क्षेत्रों में 500 से अधिक डाउनस्ट्रीम उद्योगों तथा आयात प्रतिस्थापन में सहायता मिलेगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि, राजस्थान की नई डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत के विजन के प्रति प्रतिबद्ध है। मैं दुनिया के कई देशों को राजस्थान में आकर निवेश करने और समृद्ध भविष्य के निर्माण में हमारे साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं राज्य में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। वेदांता हिंदुस्तान जिंक, जिंक की क्षमता को 1.2 एमटीपीए से बढ़ाकर 2 एमटीपीए करने, चांदी को 800 टन से बढ़ाकर 2, हजार टन करने तथा 1 एमटीपीए उर्वरक संयंत्र स्थापित करने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वेदांता ने उदयपुर क्षेत्र के आसपास गैर-लाभकारी आधार पर लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने की भी घोषणा की। इससे डाउनस्ट्रीम उद्योगों के लिए विशाल औद्योगिक परिसरों का निर्माण होगा, क्योंकि जिंक और चांदी के सैकड़ों अनुप्रयोग हैं, जिनका उपयोग ऑटो, बिजली, बुनियादी ढांचे, रेलवे और अन्य क्षेत्रों में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *