कला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

देहरादून। देहरादून में बुद्धा चैक में प्रसिद्ध कला संस्थान, कला केंद्र की 75वीं वर्षगांठ-प्‍लैटिनम जयंती पर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कला संस्थान की स्थापना 1949 में हुई थी। अपने गुरु स्वर्गीय डॉक्टर द्वीजेंद्र सेन के जन्मदिवस को मनाने हेतु प्रतिवर्ष उनके शिष्य इस भव्य प्रदर्शनी का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी कला केंद्र के प्रबंधक कर्नल विजय कुमार दुग्गल ने अपने गुरु डॉ सेन को श्रद्धांजलि देते हुए इस प्रदर्शनी में डॉ सेन व कला केंद्र के लगभग 70 नए-पुराने शिष्यों वह अन्य प्रसिद्ध कलाकारों की कलाकृतियों को कला प्रेमियों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रत्येक चित्र में जीवन दर्शन, भारतीय सांस्कृति, पर्यावरण के अपार सौंदर्य और लोक प्रथाओं की महक ने वहां आए सभी दर्शकों को मनमोहित कर दिया। इस अवसर पर कर्नल वीके दुग्गल, मीरा दुग्गल, विधायक सविता कपूर, डॉक्टर बीके जोशी, विभा पुरी दास, आशीष वरन मिश्रा व कला केंद्र के अन्य कलाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *