बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू 30 इंडेक्स फंड लॉन्च किया

देहरादून,  आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स (युलिप्स) के लिए श्आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू 30 इंडेक्स फंडश् लॉन्च किया है। यह फंड ग्राहकों को लार्ज और मिडकैप श्रेणी की आकर्षक वैल्यूएशन वाली कंपनियों में निवेश का अवसर देने और लम्बी अवधि में संपत्ति निर्माण में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, मनीष कुमार ने कहा, यह फंड ग्राहकों को इक्विटी बाजार में भागीदारी करने का एक संरचित और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है। हमारा ध्यान उन कंपनियों पर है, जिनकी कीमत उनके फंडामेंटल्स के मुकाबले आकर्षक है। इस फंड की रणनीति मुख्य स्तंभों पर टिकी है, जिसमें वित्तीय मापदंडों के आधार पर शेयरों का चयन, विभिन्न क्षेत्रों में विविधता और समय-समय पर समीक्षा तथा रिबेलेंसिंग के साथ एक अनुशासित तथा नियम आधारित निवेश प्रक्रिया में शामिल है।महत्वपूर्ण बात यह है कि यह दृष्टिकोण ग्राहकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान भी आत्मविश्वास के साथ निवेशित रहने में मदद करता है और उन अवसरों का लाभ उठाने का मौका देता है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।30 मार्च, 2026 तक आईसीआईसीआई प्रू बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू इंडेक्स ने तीन वर्षों में 32 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न, पांच वर्षों में 28.9 प्रतिशत और दस वर्षों में 19.4प्रतिशत वार्षिक रिटर्न दिया है। यह विभिन्न बाजार चक्रों में अनुशासित और वैल्यू-आधारित निवेश रणनीति की मजबूती को दर्शाता है। यह फंड पैसिव और इंडेक्स-आधारित रणनीति अपनाता है, जिसका उद्देश्य आधारभूत इंडेक्स को ट्रैक करना और वैल्यू निवेश अवसरों में लगातार भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *