सुदर्शन फार्मा ने ईश्वरी हेल्थकेयर में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को दी मंजूरी

देहरादून, सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जो रसायन और फार्मास्युटिकल व्यवसाय में अग्रणी नाम है, ने घोषणा की है कि उसके बोर्ड ने ईश्वरी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के 2,09,100 इक्विटी शेयरों (जो कंपनी की चुकता इक्विटी पूंजी का 51 प्रतिशत है) के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। इस अधिग्रहण के पूरा होने पर, ईश्वरी हेल्थकेयर सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी बन जाएगी।
ईश्वरी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड एक प्रगतिशील और नवाचारी कंपनी है, जो विश्व बाजार में उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं, उपयोग में आसान और आधुनिक तकनीक से बने स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद और उपकरण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रतिस्पर्धी कीमतों पर प्रदान करती है। यह कंपनी नवीनता और रचनात्मकता के साथ तकनीक का सर्वाेत्तम उपयोग कर, वैश्विक ग्राहकों की जरूरतों को और भी प्रभावी और कुशल तरीके से पूरा करती है। इससे पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि उसके बोर्ड ने कंपनी के इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन/स्प्लिट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, यानी 1 शेयर को 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा, जो शेयरधारकों और अन्य अनुमतियों के अधीन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *