देहरादून, सिट्रोएन इंडिया द्वारा भारत की पहली मेनस्ट्रीम आईसीई एसयूवी कूपे, ऑल-न्यू बैसाल्ट को भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (भारत-एनसीएपी) में 4 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। अपने बोल्ड, कमांडिंग स्टांस, विशाल स्पेस, और एयरोडायनामिक सिल्हुएट के साथ ड्राईविंग का शानदार अनुभव प्रदान करने वाली सिट्रोएन बैसाल्ट अब बेहतरीन सुरक्षा विशेषताओं के साथ एक अल्टीमेट ऑल-राउंडर बन गई है। यह रेटिंग न केवल सिट्रोएन बैसाल्ट में मिलने वाली मजबूत सुरक्षा को प्रमाणित करती है, बल्कि इससे अपने सभी वैरिएंट्स और सभी मॉडलों में बेहतर सुरक्षा विशेषताएं प्रदान करने की सिट्रोएन की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित होती है।