देहरादून, भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने एक नई पॉलिसी ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक हेल्थ बीमा टॉप-अप प्लान है, जिसे बुनियादी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के साथ किफायती विकल्प के रूप में डिजाइन किया गया है। यह प्रॉडक्ट बीमा चाहने वाले लोगों को अपनी मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को और बढ़ाने के लिए विकल्प प्रदान करता है, भले ही वह पॉलिसी कॉर्पाेरेट हो या व्यक्तिगत। यह ग्राहकों को अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप कवरेज को अपने अनुकूल करने में सक्षम बनाता है, जिससे एक सुविधाजनक और परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित होता है।
देश में जीवनशैली संबंधी बीमारियों के बढ़ने और चिकित्सा से संबंधित लागत में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के साथ, अप्रत्याशित चिकित्सा आपात स्थितियों को प्रभावी ढंग से मैनेज करने के लिए पर्याप्त कवरेज होना अनिवार्य है। आमतौर पर मानक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के माध्यम से यह संभव नहीं हो पाता है। एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप पॉलिसी के जरिये लोगों को यह भरोसा मिलता है कि वे किसी भी अप्रत्याशित चिकित्सा स्थिति का बड़ी आसानी के साथ सामना कर सकते हैं। इस योजना में कवरेज की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिसमें 5 लाख से लेकर 4 करोड़ तक की बीमा राशि वाली दो योजनाएं शामिल हैं। पॉलिसी के तहत, दावा तब देय होता है जब आपका प्राथमिक स्वास्थ्य बीमा कवरेज समाप्त हो जाता है या जब खर्च कटौती योग्य राशि से अधिक हो जाता है।