मसूरी के चामासारी क्षेत्र में सड़क की खराब हालत से ग्रामीण परेशान – Waqt Ki Nazar

मसूरी के चामासारी क्षेत्र में सड़क की खराब हालत से ग्रामीण परेशान

मसूरी विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा चामासारी में सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने लंबित निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, चामासारी गांव में विकास कार्य चल रहे हैं और बालोगंज-चामासारी सड़क का निर्माण भी गतिमान है। हालांकि क्षेत्र के कई मार्गों और पुलों से जुड़ी समस्याओं के कारण आवागमन अभी भी परेशानी भरा है।
प्रतिनिधिमंडल ने मौसी फॉल में पुल निर्माण, चामासारी मार्ग के तीन किलोमीटर हिस्से का निर्माण तथा खेतवाला मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने बताया कि चामासारी से खेतवाला जाने वाला एकमात्र मार्ग लोक निर्माण विभाग की कटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से मार्ग पर सुरक्षा संबंधी समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने उत्तराखंड आपदा न्यूनीकरण विभाग से भी भूस्खलन प्रभावित स्थल का तकनीकी निरीक्षण कराने और विशेषज्ञों की मदद से उपचारात्मक कार्य कराने का अनुरोध किया था।
क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *