हरिद्वार कुंभ-2027 को मिला नया लोगो, वेबसाइट और गीत – Waqt Ki Nazar

हरिद्वार कुंभ-2027 को मिला नया लोगो, वेबसाइट और गीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 का आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च किया।
इन माध्यमों से कुंभ की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने तथा आयोजन से जुड़ी सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
लोगो में हरिद्वार की पहचान
आधिकारिक लोगो में मां गंगा, हर की पैड़ी क्षेत्र, धनुष पुल, सूर्योदय, शिव प्रतिमा, साधु-संत, त्रिशूल, डमरू तथा मां मनसा देवी और मां चंडी देवी की पहाड़ियों जैसे प्रतीकों को शामिल किया गया है।
लोगो को राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों से आमंत्रित डिजाइनों में से चुना गया। सैकड़ों प्रविष्टियों में से 13 श्रेष्ठ और मौलिक डिजाइनों पर विचार के बाद हरिद्वार निवासी मधु शर्मा द्वारा प्रस्तुत डिजाइन को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
आधिकारिक गीत — “कुंभ का पर्व आ गया”
कुंभ-2027 के आधिकारिक गीत का भी लोकार्पण किया गया। गीत की शुरुआत “साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया” पंक्तियों से होती है।
गीत की रचना, गायन और संगीत हरिद्वार निवासी गायक राघव राजा ने किया है। इसका उद्देश्य कुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और आयोजन से सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत करना है।
वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं, आगंतुकों और आम लोगों को कुंभ से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *