एमजी विंडसर सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी

देहरादून, जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया की एमजी विंडसर साल 2025 में भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। एमजी विंडसर ने ऑटोमोटिव बाजार में काफी मजबूत मूल्य प्रस्ताव पेश किया है तथा यह अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर के रूप में स्थापित हो गई है। साल 2025 में इस कार की 46,735 यूनिटें बिकी हैं। एमजी विंडसर ने सफलता का एक ऐसा मानक स्थापित कर दिया है, जो इससे पहले भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में अभी तक कोई भी ऑटो निर्माता कंपनी हासिल नहीं कर पाई है। एमजी विंडसर भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। यह कार परिवारों को बहुत अधिक आकर्षित करती है। इसमें काफी विशाल केबिन स्पेस, बेहतर कम्फर्ट और शानदार फीचर्स मिलते हैं। ड्राईविंग के मामले में यह असाधारण अनुभव प्रदान करती है। आज यह भारत की सबसे अधिक चहेती और सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाली इलेक्ट्रिक कार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *