Blog

  • कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र भी जारी किया, जाति के बाद अब मजहब का कार्ड

    कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र भी जारी किया, जाति के बाद अब मजहब का कार्ड

    कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी का कहना है कि यदि वह सत्ता में आई तो फिर 6 महीने के अंदर जाति जनगणना होगी और अल्पसंख्यकों पर खर्च होने वाले बजट को बढ़ाकर 4,000 करोड़ किया जाएगा। पार्टी ने गुरुवार को‘अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र’ जारी किया, जिसमें कहा गया है कि पार्टी नौकरियों, शिक्षा और सरकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों सहित सभी पिछड़े वर्गों के लिए उचित आरक्षण सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस ने इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रियायती दर पर ऋण प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का वादा किया।

    पार्टी ने कहा कि वह ‘अब्दुल कलाम तोहफा-ए-तालीम योजना’ के तहत मुस्लिम, ईसाई, सिख और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को एम.फिल और पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने पर पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। घोषणापत्र में इमाम, मुअज्जिन, खादिम, पादरी और ग्रंथी सहित सभी धर्मों के पुजारियों के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये का मासिक मानदेय देने की बात कही गई है। पार्टी ने उर्दू माध्यम के शिक्षकों की विशेष भर्ती करने के अलावा ‘तेलंगाना सिख अल्पसंख्यक वित्त निगम’ स्थापित करने का वादा किया।

    इसके अलावा, अल्पसंख्यक समुदायों के बेघर लोगों को मकान बनाने के लिए जगह और पांच लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। घोषणापत्र में कहा गया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के नवविवाहित जोड़ों को 1.6 लाख रुपये दिए जाएंगे। गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होने वाली है। यहां मुख्य मुकाबला केसीआर की भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच है। वहीं भाजपा भी मजबूती से चुनाव लड़ते हुए इसे त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील कर रही है।

  • कैसे मुसलमानों को भाजपा के करीब ला रहे ‘मोदी मित्र’, गली-गली के लिए बना प्लान

    कैसे मुसलमानों को भाजपा के करीब ला रहे ‘मोदी मित्र’, गली-गली के लिए बना प्लान

    विधानसभा चुनावों के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की चर्चा थमी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटाने में लगी है। खबर है कि इस बार पार्टी खासतौर से मुस्लिम समर्थन बढ़ाने और उन्हें वोट में तब्दील करने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत पार्टी ‘मोदी मित्रों’ की नियुक्ति कर रही है।

    रॉयटर्स से बातचीत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी बताते हैं कि पार्टी शिक्षक, उद्यमी, मौलानाओं और रिटायर हो चुके सरकारी कर्मचारियों की तलाश कर रही है, जो मोदी का मूल्यांकन करना चाहते हों। एजेंसी को भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि 25 हजार से ज्यादा मुस्लिम मोदी को लगातार तीसरी बार जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

    मुस्लिम और कुछ संगठन आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा के कुछ नेता उनके खिलाफ बोलने और कार्रवाई करने में शामिल रहे हैं। जबकि, पार्टी के मुस्लिम नेता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि मोदी इस बात से इनकार करते हैं कि भारत में धार्मिक भेदभाव है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम और हिंदू के बीच हिंसा की जड़ें गहरी हैं, लेकिन अब सुर्खियां सिर्फ इसलिए बटोर रही हैं, क्योंकि विरोधी दल इसका इस्तेमाल पार्टी पर हमला करने के लिए करते हैं।

  • दिवाली पर पटाखों पर बैन-बढ़े प्रदूषण से दिल्ली-UP से पहाड़ दौड़े टूरिस्ट, उत्तराखंड के पर्यटक स्थल-होटल पैक

    दिवाली पर पटाखों पर बैन-बढ़े प्रदूषण से दिल्ली-UP से पहाड़ दौड़े टूरिस्ट, उत्तराखंड के पर्यटक स्थल-होटल पैक

    दिल्ली-NCR, हरियाणा यूपी के महानगरों में जानलेवा स्तर तक पहुंच चुके प्रदूषण के कारण लोग उत्तराखंड के पहाड़ों की तरफ दौड़ रहे हैं। दीपावली पर नैनीताल, मुक्तेश्वर, भीमताल, मसूरी आदि टूरिस्ट स्पॉट पर्यटकों से पैक हो गए हैं। पर्यटक स्थलों में 70 फीसदी से अधिक होटल बुक हो चुके हैं। बुकिंग करवाने वालों में सबसे ज्यादा दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा के पर्यटक हैं।

    दीपावली और बढ़ती सर्दियों के बीच नैनीताल और आसपास पहली बार पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है। दिल्ली से आए पर्यटक अंकित गुप्ता बताते हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह महानगरों में फैल रहा प्रदूषण और पूरे दिन वहां लगी रहने वाली धुंध है। इससे बचने के लिए लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

    गाजियाबाद के नीलेश सैनी कहते हैं, अदालत ने पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई है। इससे दीपावली भी अब लोग बढ़िया मौसम में मनाना चाह रहे हैं। इन सबके बीच कामकाजी लोगों को लगातार पांच दिन की छुट्टियां भी मिल गई हैं। ऐसे में लोग त्योहार और छुट्टियों का आनंद खुशनुमा मौसम में लेने के लिए नैनीताल की तरफ भाग रहे हैं।

    नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट कहते हैं, छुट्टियों के चलते पिछले कई दिनों से एडवांस बुकिंग का दौर चल रहा है। कुल बुकिंग का लगभग पचास फीसदी तक दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों से ही मिल रहा है। इसका एक कारण इन इलाकों में वायु प्रदूषण का बहुत अधिक बढ़ जाना भी रहा है। पर्यटन के साथ ही अच्छी सेहत के लिए भी लोग इन दिनों पहाड़ों का रूख कर रहे हैं।

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!