30 जून तक आयोजित होगी बिजनेस वैल्‍यू डेज सेल

देहरादून,  अमेजन बिजनेस ने सभी बिजनेस कस्‍टमर्स के लिए अपने फ्लैगशिप इवेंट बिजनेस वैल्‍यू डेज की घोषणा की है। ये सेल 24 जून से शुरू हो चुकी है जो कि 30 जून तक चलेगी। यह इवेंट बिजनेस कस्‍टमर्स को अतिरिक्‍त लाभ उपलब्‍ध कराएगी। इसमें ग्राहक स्‍मार्टवॉच, होम एंड किचन एप्‍लाएंसेस, लैपटॉप, ऑफ‍िस फर्नीचर, सिक्‍यूरिटी कैमरा, स्‍मार्ट टीवी व अन्‍य उत्‍पादों पर बेजोड़ डील्‍स और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। बिजनेस कस्‍टमर्स लैपटॉप, मॉनिटर्स, स्‍मार्टवॉच, ऑफ‍िस फर्नीचर, स्‍माल एंड लार्ज एप्‍लाएंसेस, सिक्‍यूरिटी कैमरा, डेकोर एंड फर्निशिंग प्रोडक्‍ट्स, स्‍मार्ट टीवी और अन्‍य ऑफ‍िस इम्‍प्रूवमेंट प्रोडक्‍ट्स कैटेगरी में लाखों उत्‍पादों पर 70 प्रतिशत तक छूट प्राप्‍त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बिजनेस कस्‍टमर्स इन उत्‍पादों पर 9999 तक का 10 प्रतिशत अतिरिक्‍त कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं।
डील्‍स और ऑफर्स के अलावा, बिजनेस कस्‍टमर्स मुफ्त में प्राइम सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए भी साइन-अप कर सकते हैं और फ्री एंड फास्‍ट शिपिंग का फायदा उठा सकते हैं। इतना ही नहीं अपने अकाउंट को मल्‍टी-यूजर अकाउंट्स में परिवर्तित कर सकते हैं, जिससे वे एक अमेजन बिजनेस अकाउंट में कई सारे टीम मेंबर्स को जोड़ सकते हैं और प्रत्‍येक टीम के लिए अप्रूवल पॉलिसी और बजट सीमा अलग-अलग तय कर सकते हैं। बिजनेस कस्‍टमर अमेजन पे लेटर के जरिये इंस्‍टैंट क्रेडिट के लिए रजिस्‍टर करने की अपनी पात्रता भी जांच सकते हैं और बिजनेस वैल्‍यू डेज के दौरान अपने कैश फ्लो को मैनेज कर सकते हैं। वे एक जगह से खरीदारी कर सकते हैं और अमेजन बिल टू शिप टू फीचर के साथ जीएसटी इनपुट क्रेडिट की चिंता किए बगैर सामान की दूसरे स्‍थान पर डिलीवरी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *