त्यूणी में खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत, एक घायल

देहरादून, त्यूणी में दारागाड़ बैंड पर दो व्यक्ति खाई में गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने सूचना मिलने पर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम से पहले स्थानीय लोगों ने एक घायल व्यक्ति को त्यूणी अस्पताल भेज दिया था। दूसरे व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया था। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात गहरी खाई में सर्च अभियान चलाया। तब जाकर दूसरे व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक व्यक्ति का नाम विकास पुत्र सतपाल उम्र 27, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश है। घायल का नाम हिमांशु पुत्र संजू, उम्र 21, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर, उत्तर प्रदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *