देहरादून, त्योहारी तैयारियां पूरे जोश में हैं, और आखिरी वक्त की शॉपिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। घर को रोशन करने और धनतेरस पूजा की तैयारी से लेकर दिवाली कार्ड्स नाइट की मेजबानी और भाई दूज के लिए सही तोहफा चुनने तक, अमेजन नाउ ग्राहकों को उनका त्योहारी जरूरी सामान मिनटों में डिलीवर करने में मदद कर रहा है। भारत के 120 से अधिक शहरों में उपलब्ध अमेजन नाउ, ग्राहकों को उनकी जरूरत का हर सामान सीधे उनके दरवाजे तक, ठीक उसी वक्त पहुंचाता है जब उन्हें उसकी जरूरत हो।
उत्सव का यह सिलसिला अमेजन.इन पर भी जारी है, जहा अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 10 नवंबर तक चलेगा। इस शॉपिंग इवेंट ने पहले ही नए रिकॉर्ड बना दिए हैं कृ 393 करोड़ से ज्यादा कस्टमर विजिट्स के साथ अब तक की सबसे बड़ी शॉपिंग वॉल्यूम दर्ज हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा है, और ग्राहकों ने डील्स, तुरंत बैंक डिस्काउंट, कैशबैक, अमेजन पे रिवॉर्ड्स, फ्री प्राइम डिलीवरी और अन्य ऑफर्स के जरिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है। ग्राहकों ने अमेजन नाउ को भी अपनी त्योहारी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है, जहां रोजाना ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले 18 गुना बढ़े हैं। अमेजन नाउ पर शॉपिंग करते समय, प्राइम सदस्यों को 99 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर और नॉन-प्राइम सदस्यों को 149 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी मिलती है। त्योहारी शॉपिंग को और सुविधाजनक बनाते हुए, ग्राहकों को हर ऑर्डर पर हैंडलिंग, कन्वीनियंस, सर्ज और रेन फीस नहीं देनी पड़ती। उन्हें 499 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 50 रुपये और 899 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 100 रुपये का पक्का कैशबैक भी मिलता है, जबकि प्राइम सदस्यों को 1,499 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 200 रुपये का कैशबैक मिलता है।