एक लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा पार किया – Waqt Ki Nazar

एक लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा पार किया

देहरादून,  जॉन डियर इंडिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्ममतम के एक वित्त वर्ष में भारत में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि किसानों, कृषि उद्यमियों और डीलर नेटवर्क के कंपनी के उत्पादों, तकनीक और ग्राहक सहायता सेवाओं पर भरोसे को दर्शाती है। यह उपलब्धि भारत में जॉन डियर के सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और कृषि उत्पादकता तथा कार्यक्षमता बढ़ाने में कृषि मशीनीकरण की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए समाधानों के जरिए कंपनी अलग-अलग फसलों, खेती के तरीकों और कृषि-जलवायु परिस्थितियों में भारतीय कृषि की बदलती जरूरतों को पूरा करने में लगातार सहयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *