राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनएसएस इकाई ने आयोजित किया शिविर – Waqt Ki Nazar

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनएसएस इकाई ने आयोजित किया शिविर

नरेंद्रनगर, नरेंद्रनगर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोंदनी ने प्राचार्य प्रो० वीएस नेगी के मार्गदर्शन में सभी को एकता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में  स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा एकता रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर दिलीप बिष्ट द्वारा पीपल  वृक्ष का पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। प्राचार्य प्रो० वीएस नेगी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ सरदार पटेल के भारत की आजादी एवं और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *