गैरसैंण सत्र हंगामेदार रहने के आसार नजर आ रहे हैं। सत्र की शुरुआत में ही कांग्रेस ने आक्रामक तेवरों के साथ सत्ता पक्ष का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के सदन पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के सभी विधायक सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठ गए। हाथों में नारों की तख्तियों को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। अंकिता भंडारी हत्याकांड, राज्य में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा और चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस इस बार सरकार को घेरने की तैयारी में है।