नाना पाटेकर का निधन सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षतिः गौरव कुमार – Waqt Ki Nazar

नाना पाटेकर का निधन सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षतिः गौरव कुमार

देहरादून,  शिव सेना उत्तराखण्ड के प्रमुख गौरव कुमार ने प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से फिल्म जगत में ऐसा शून्य पैदा हुआ है, जिसे भर पाना बेहद कठिन होगा।
गौरव कुमार ने कहा कि नाना पाटेकर केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि अभिनय की ऐसी विलक्षण प्रतिभा थे, जो अपने हर किरदार को जीवंत कर देते थे। ‘अंकुश’, ‘प्रहार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’ और ‘सलाम बॉम्बे’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार, संवेदनशील और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर की संवाद अदायगी, अभिनय की विशिष्ट शैली और हर भूमिका में पूरी तरह समा जाने की कला उन्हें भारतीय सिनेमा के महान कलाकारों की पंक्ति में सदैव जीवित रखेगी। उनका निधन भारतीय फिल्म जगत के एक गौरवशाली अध्याय का अंत है। आने वाली पीढ़ियां उनके अभिनय और कला से प्रेरणा लेती रहेंगी। गौरव कुमार ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार, मित्रों और देश-विदेश में मौजूद करोड़ों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *