देहरादून स्थित मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने 70 लाख अमेरिकी डॉलर का निवेश जुटाया – Waqt Ki Nazar

देहरादून स्थित मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने 70 लाख अमेरिकी डॉलर का निवेश जुटाया

देहरादून, स्पंदन पोर्टेबल ईसीजी प्लेटफॉर्म विकसित करने वाली देहरादून स्थित मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया, लशित सांघवी, अल्केमी कैपिटल और 3वदम4 कैपिटल के नेतृत्व में सीरीज ए फंडिंग राउंड में 70 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 67 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। शेयर बाजार और वेंचर कैपिटल क्षेत्र के भारत के कुछ सबसे प्रमुख नामों का एक मेडटेक कंपनी में निवेश के लिए साथ आना इस दौर को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बनाता है। यह घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए डीप-टेक आधारित स्वास्थ्य नवाचार विकसित करने की भारत की क्षमता में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस नई पूँजी का उपयोग सनफॉक्स के विकास के अगले चरण में किया जाएगा। इसमें भारत में अपनी पहुँच का विस्तार, वैश्विक बाजारों में प्रवेश और कारोबार बढ़ाने की क्षमताओं का विकास, संगठन का तेजी से विस्तार तथा अनुसंधान एवं विकास में निरंतर निवेश शामिल है। यह सनफॉक्स के इतिहास का सबसे बड़ा निवेश दौर है और कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी की शुरुआत 2016 में उत्तराखंड में अनुसंधान एवं विकास की एक पहल के रूप में हुई थी, जिसके पीछे एक गहरा व्यक्तिगत अनुभव था। कॉलेज के दौरान एक मित्र को खोने के बाद संस्थापकोंकृरजत जैन, अर्पित जैन, सबित रावत, नितिन चंदोला और सौरभ बडोलाकृने यह तलाशना शुरू किया कि तकनीक की मदद से हृदय संबंधी समस्याओं के समय पर आकलन में आने वाली कमियों को कैसे दूर किया जा सकता है और हार्ट अटैक के बाद इलाज शुरू होने में लगने वाला समय कैसे कम किया जा सकता है। कॉलेज से शुरू हुई यही पहल आगे चलकर सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज और फिर स्पंदन के रूप में विकसित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *