पिटकुल के पूर्व सैनिकों को भी बहुत जल्द मिलेगा लाभ

विकासनगर,  जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा के प्रयास से यूपीसीएल में उपनल के माध्यम से कार्योजित पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं । उक्त हेतु मोर्चा ने प्रमुख सचिव, ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम एवं एमडी यूपीसीएल प्रकाश ध्यानी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा कुछ समय पूर्व प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से यूपीसीएल में कार्योजित पूर्व सैनिकों को सामान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने कि मांग रखी थी।
नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका संख्या 116-2018 कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य आदि याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्योजित प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि देने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 के द्वारा समान कार्य-समान वेतन दिए जाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में लगभग सभी विभागों निगमों द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि दिये जाने के निर्देश का अनुपालन हो चुका है, लेकिन ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों यथा यूपीसीएल, यूजेविएन एल व पिटकुल द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। इसके साथ-साथ पिटकुल में कार्यरत पूर्व सैनिकों को भी बहुत शीघ्र समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *