देहरादून, जैसे-जैसे कंपनियाँ ग्राहकों से बातचीत के लिए कई तरह के चैनलों का इस्तेमाल कर रही हैं, कम्युनिकेशंस प्लेटफॉर्म एज ए सर्विस का दायरा पारंपरिक टेक्स्ट मैसेजिंग से आगे बढ़ रहा है। डॉव सॉफ्ट लिमिटेड कई तरह के कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए इस क्षेत्र में काम करती है और अब अपने एसएमइ आईपीओ के जरिए पूंजी जुटा रही है। यह इश्यू सोमवार, 5 अक्टूबर को बंद होगा। मुंबई में हेडक्वार्टर वाली यह कंपनी अपने आईपीओ के जरिए रु.73.26 करोड़ जुटा रही है। इसमें 53.28 लाख शेयरों का नया इश्यू और 12.72 लाख शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (ऑफर फॉर सेल) शामिल है। इसके लिए प्राइस बैंड रु.104-111 प्रति शेयर तय किया गया है और कंपनी बीएसइ एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की योजना बना रही है।
डॉव सॉफ्ट का सीपास बिजनेस डॉव सॉफ्ट एसएमएस, आरसीएस, व्हाट्सएप, वॉइस, ईमेल और दूसरे डिजिटल चैनलों के जरिए काम करती है और कंपनियों को कस्टमर कम्युनिकेशन के लिए एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म देती है। इसकी टेक्नोलॉजी क्षमताओं में एआई -इनेबल्ड ऑटोमेशन, वर्कफ्लो-बेस्ड एंगेजमेंट, इंटेलिजेंट चैनल सिलेक्शन और रियल-टाइम एनालिटिक्स शामिल हैं।
कंपनी का प्लेटफॉर्म कंपनियों को एक ही इंटरफेस से कई कम्युनिकेशन चैनलों को मैनेज करने की सुविधा देता है। यह एंटरप्राइज कम्युनिकेशन में आए बड़े बदलाव को दिखाता है, जहाँ कस्टमर के साथ बातचीत में सिर्फ एक मैसेजिंग चैनल पर निर्भर रहने के बजाय एसएमएस, आरसीएस, व्हाट्सएप, वॉइस, ईमेल और ऑटोमेटेड वर्कफ्लो का मिला-जुला इस्तेमाल हो सकता है। डॉव सॉफ्ट के लिए, इन चैनलों में विस्तार पारंपरिक मैसेजिंग सेवाओं से आगे बढ़कर अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाने की कोशिश है।