उत्तराखंड में यूरोग्रिप टायर्स के नए रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया

हल्द्वानी, यूरोग्रिप टायर्स, भारत में टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड की एक प्रमुख 2 और 3-व्हीलर टायर ब्रांड, ने आज नैनीताल के भौवाली में अपने 20वें नए एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की। इस पहल के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को टायर और 2-व्हीलर सेवा का सम्पूर्ण अनुभव देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस नए रिटेल आउटलेट का उद्घाटन विशेष मेहमानों, यूरोग्रिप टीम के सदस्यों और व्यवसाय साझेदारों की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर टी.के. रवि, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड ने कहा, ष्यूरोग्रिप में, हम ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पाद और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं। इन स्टोर्स पर आपको न केवल हमारे टायरों की पूरी रेंज मिलेगी बल्कि उत्पादों पर विशेषज्ञों की सलाह और पेशेवर सेवाएं भी मिलती हैं, ताकि राइडरों को एक शानदार अनुभव मिल सके।
हाल ही में खुले इस स्टोर में अलग-अलग पैटर्न और साइज के यूरोग्रिप टायर उपलब्ध हैं, साथ ही कई तरह के टू-व्हीलर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए ट्यूब भी मिलेंगे। इस आउटलेट पर चुनिंदा ब्रांड्स के ल्यूब्स और बैटरी भी मिलेंगी। इस एक्सक्लूसिव स्टोर का उद्देश्य, रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली स्कूटरों और मोटरसाइकिलों से लेकर मिड-रेंज परफॉर्मेंस बाइकों और एडवेंचर टूरिंग बाइकों तक, राइडिंग से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए एक ही छत के नीचे समस्त सेवाएं प्रदान करना है। इस स्टोर पर, विस्तृत रेंज के उत्पादों के साथ-साथ कई तरह की सेवाएं भी दी जाएंगी, जैसे कि प्रोफेशनल टायर फिटमेंट, टायर की देखभाल, पंचर ठीक करना और हवा का प्रेशर चेक करना। यह आउटलेट ग्राहकों को वारंटी से जुड़ी मदद भी देगा, ताकि ग्राहकों को स्वामित्व का सम्पूर्ण अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *